फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से घुटने के दर्द का समाधान संभव : शिवराम

Thu, 09 Apr 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हड्डी रोग निवारण शिविर में अभ्यास करते हुए साधक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को गुरु नानक कॉलेज में आयोजित हड्डी रोग निवारण शिविर में महामंत्री एवं योग चिकित्सक शिवराम वर्मा ने घुटने के दर्द के योगिक उपचार बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से न केवल घुटनों का दर्द कम किया जा सकता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और सक्रिय भी रखा जा सकता है। साथ ही संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका ‘योग मंजरी’ के बारे में जानकारी देते हुए योग के माध्यम से जियो और जीवन दो के मूल सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया।
शिविर के अंत में क्षेत्रीय मंत्री दिलीप त्रिपाठी ने शांति पाठ कराकर कार्यक्रम का समापन कराया। इस दौरान कमल किशोर बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर, आनंदपुर सत्संग भवन में केपी त्रिपाठी और विनोद चोपड़ा के मार्गदर्शन में भी हड्डी रोग निवारण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से घुटने के दर्द से राहत पाने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में डॉ. सुशीला सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद वर्मा, संतोष दीक्षित, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, ममता श्रीवास्तव, मीरा जायसवाल, विनोद गुप्ता और रमाकांत वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें