फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूपीएससी परीक्षा पास कर यथार्थ ने किया शहर का नाम

विज्ञापन
यथार्थ दीक्षित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इसमें लखीमपुर के मोहल्ला सिकटिहा के कीरत नगर निवासी यथार्थ दीक्षित ने 411वीं रैक लाकर परीक्षा पास की है। इनकी उस उपलब्धि पर परिवार के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन


यथार्थ ने बताया कि उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई शहर के डॉन बास्को काॅलेज से की। बाद में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीटेक किया। उसके बाद उन्होंने भारत पेट्रोलियम में नौकरी की। फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए 2023 में नौकरी छोड़ दी।
यथार्थ का विवाह पिछले वर्ष नवंबर में हुआ। इनके पिताजी विनीत दीक्षित जिला सहकारी बैंक से शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि यथार्थ उनका सबसे छोटा पुत्र है। यथार्थ के अलावा उनके दो और पुत्र हैं। दिव्यार्थ फ्रांस की एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं और लखनऊ में पोस्टिंग है। दूसरा पुत्र नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में हैं। यथार्थ इन दिनों आगरा में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें