फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन कुंड में आहुतियां डलवाकर सुख समृद्धि एवं विश्व मंगल की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। रोशननगर कस्बे मे दुर्गा माता मंदिर पर हो रहे सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञाचार्य पंडित अशोक तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चरण कर मुख्य यजमानों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाकर सुख समृद्धि एवं विश्व मंगल की कामना के लिए पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर हो रहे प्रवचन मे कथा व्यास पंडित महेंद्र कुमार तिवारी ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। वृंदावन की रासलीला पार्टी के कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी और कृष्ण जन्म की लीला दिखाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की देखरेख अयोध्या प्रसाद वर्मा, हरिनंदन अग्निहोत्री, अमरचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
संसारपुर। कस्बे के धनुष यज्ञ मेले में आसपास के दर्जनों गांव के बच्चे और महिलाएं आ रहे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान रामप्रसाद देवल ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था बच्चों के झूलने के लिए की गई है और मेले में रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें