फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर साहित्यकार नाराज

विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते साहित्यकार। संवाद - फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सनातन धर्म, संस्कृति और महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राजनेताओं के खिलाफ छोटी काशी के साहित्यकार मुखर हो गए हैं। साहित्यकारों ने ऐसे नेताओं पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अवध प्रांत महामंत्री डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, जिलाध्यक्ष रमेश पांडे और शिखर शलभ की अगुवाई में नगर के साहित्यकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को दिया। ज्ञापन में कहा है कि संपूर्ण विश्व में जहां एक ओर सनातन धर्म, संस्कृति, भारतीय सदविचारों, सद्भावनाओं और सामाजिक सौहार्द का जयघोष हो रहा है, वहीं अपने देश में जिन्हें स्वयं को हिंदू कहने में लज्जा आती है, ऐसे लोग भी हैं। ये लोग जन भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचा रहे हैं।
ऐसे नेताओं के विरुद्ध अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। तीर्थराज प्रयाग में संगम तीर 144 साल बाद पड़ने वाले विशिष्ट आध्यात्मिक, धार्मिक आयोजन महाकुंभ के विरुद्ध अपना अनर्गल प्रलाप करने वाले राजनेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश मिश्रा, संजीव मिश्रा, सरदार गुरु चरण सिंह, मुनेंद्र प्रताप, रमाकांत चौधरी, आचार्य नंदीलाल निराश, सुधीर अवस्थी, राजकिशोर मिश्र, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, शशिकांत मिश्र, संत कुमार वाजपेई, बेनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें