भीखमपुर। कस्बे में अयोध्या से आए अक्षतों का बृहस्पतिवार को युवाओं ने घर-घर जाकर वितरण किया। सुधाकर बाजपेयी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। युवा घरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाने का संदेश भी दे रहे हैं।
बेहजम में गाजे-बाजे के साथ अक्षत यात्रा निकाली गई। बाबा गौरी शंकर मंदिर परिसर बेहजम से कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित एवं सैकड़ों कार्यकर्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील सिंह के साथ अक्षत यात्रा निकाली गई।
मोहम्मदी में अयोध्या से आए पूजित अक्षत, पत्रक व श्रीराम मंदिर का चित्र घर-घर पहुंचाने का महा अभियान चल रहा है। सुबह आठ बजे से विवेकानंद बस्ती के भीतर मोहम्मदी वार्ड संख्या 11, वार्ड संख्या 14, वार्ड संख्या 8, श्रीराम बस्ती आदि जगहों पर निमंत्रण दिया गया।
बरम बाबा स्थान पर हुआ दीप यज्ञ
ममरी। मंगल कामना को लेकर हैदराबाद थाना क्षेत्र के मूड़ा अस्सी गांव के बरम बाबा स्थान पर विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजक रिटायर्ड रेंजर सुरेश कुमार वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, सुशील गुप्ता आदि ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। यज्ञ आचार्य पंडित प्रेम कुमार दीक्षित ने संपन्न कराया। इस मौके पर जगदीश, वर्मा, मैकू लाल वर्मा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत
बिजुआ। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत जहानपुर व फुटहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा संपन्न हुई। जहां पर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लाभार्थियों को प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि व ठाकुर प्रसाद गंगवार, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद प्रभारी प्रभात बाजपेयी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण राज रहे। संवाद