फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देकर की आराधना

विज्ञापन
पलिया चीनी मिल में छठ पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छठ पूजा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम सेठ घाट पर व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर व्रत रखा और पूजा में भाग लिया।
विज्ञापन



व्रत रखने वालों के घरों में पूरी रात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत का अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा।

सेठघाट स्थित छठ पूजा स्थल के सभी घाटों पर बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। हर तरफ महिलाएं नदी में खड़े होकर पूजा करती नजर आईं। नदी किनारे बनी वेदियों पर भी महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

पलिया चीनी मिल में छठ पूजा करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें