फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नर पूजा नारायण पूजा ही है जीवन की सच्चाई

विज्ञापन
गोला के चैती मेले में सत्संग सुनते निरंकारी अनुयाई। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटीकाशी के प्राचीन चैती मेले के आठवें दिन सांस्कृतिक मंच पर निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मानवीय मूल्यों पर चिंतन किया गया। निरंकारी संतों ने जनमानस को मानव जीवन का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन

सत्संग में देहरादून से आए मुख्य अतिथि निरंकारी संत राजीव बिजलवान ज्ञान प्रचारक ने कहा कि परमात्मा जानने योग्य है। यह सतगुरु की कृपा से जाना जा सकता है। नर पूजा नारायण पूजा ही जीवन की सच्चाई है। ईश्वर प्रेम है, प्रेम ही ईश्वर है। क्रोध हर समस्या की जड़ है। महात्मा कहते हैं कि क्रोध अकेला नहीं आता, अपने साथ तमाम विकार लेकर आता है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा को सद्गुरु की कृपा से ही जाना जा सकता है। सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से परमात्मा एक क्षण में दिखाया जा सकता है। परमात्मा को जानकर ही मानव एकता और विश्व में शांति संभव है।
विज्ञापन


सत्संग में चंदनचौकी की ज्योति ने मेरा मुस्कराना हुजूर आपसे है भजन गया। कस्ता के डॉ. लतीफ अहमद ने कुरान की आयत पढ़कर कहा-वाहिद एक ही अल्लाह है जो कामिल मुर्शद से जाना जा सकता है। पीलीभीत के प्रदीप ने कहा, जिसकी पूजा, जिसका ध्यान, उसका ज्ञान जरूरी है। बरेली के संजीव अग्रवाल ने कहा- किताबों से न पूछो बातें खुदा कीं, खुदा को खुदा के बंदों से पूछो।
शाहजहांपुर के रामकरन राठौर ने कहा-जंगल-जंगल ढूंढ रहा है जैसे मृग कस्तूरी को, मुश्किल है तय करना खुद से खुद की दूरी को। सत्संग में देहरादून के संत राजीव विजलवान जी, पीलीभीत जोनल इंचार्ज प्रीतमपाल,बरेली जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल, सेवादल के क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह , गोला ब्रांच मुखी प्रमिला खुराना ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामनरेश सोनी, भूपेश साहनी, तेजराम वर्मा, सुखमीत सिंह खुराना, करन सिंह आदि मौजूद रहे
-

चैती मेले में आज
13 अप्रैल को मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर जवाबी कव्वाली का कार्यक्रम होगा। शरीफ परवाज एंड नेहा सुल्तानी पार्टी के कलाकार रात्रि आठ बजे से प्रस्तितियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें