फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस: समय रहते नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों के सामने होगा पानी का संकट

विज्ञापन
मोहम्मदी में विश्व जल दिवस पर शपथ लेते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी। गोमती सेवा समाज ने विश्व जल दिवस पर रवींद्रनगर मियांपुर के विवेकानन्द घाट पर जल जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने पौधरोपण कर ट्री गार्ड से संरक्षित किया।
विज्ञापन

सचिव मनदीप सिंह ने कहा कि समय रहते हुए इस अमूल्य प्राकृतिक संपदा को बचाने का प्रयास नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट की समस्या होगी। समाजसेवी बख्शीश सिंह, छात्रा अंशिका मौर्य ने भी विचार रखे। इस मौके पर हरमन कौर, नंदनी मौर्य, आदित्य व संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पलियाकलां। राष्ट्रीय जल मिशन की कार्यदायी संस्था प्रोग्राम सपोर्ट यूनियन फाउंडेशन की ओर से तहसील में स्टॉल लगाया गया। इस दौरान लोगों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

निघासन। पानी का दुरुपयोग रोकने पर बल दिया गया। एसडीएम ओपी गुप्ता ने जल संचयन के लिए लोगों से जागरूक होने के लिए कहा। सुमंगला योजना के तहत कक्षा एक से छह तक के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुबोध पांडे, शुभम श्रीवास्तव, किशन गुप्ता, पीयूष तिवारी आदि ने विचार रखे।
गोला गोकर्णनाथ। नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष संदीप वर्मा और निर्भय कुमार के नेतृत्व में कई जगह जाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति शपथ दिलाई गई।
जंगबहादुरगंज। डीसीएम श्रीराम शुगर एंड डिस्टलरी लिमिटेड के अधिशाषी निदेशक (शुगर) आरएल टॉमक ने अजबापुर चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बूंद भी पानी बर्बाद न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान यूनिट हेड पंकज सिंह, सुभाष चंद खोखर, राजा श्रीवास्तव, केएन राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें