फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मजदूर  समेत चार लोग घायल

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
मैलानी और पसगवां क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं 
विज्ञापन

मैलानी में खुटार रोड पर अज्ञात वाहन ने मजदूर की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उधर, पसगवां कोतवाली क्षेत्र के तहत मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर बाइक और साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
मैलानी। मोहल्ला पंचायत निवासी गंगाराम ने बताया कि उनका पुत्र अरविंद (18) साइकिल से मजदूरी करने किसान राइस मिल जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे खुटार की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे मैलानी फिलिंग स्टेशन के पास पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। जुमिरहा निवासी फिरोज(19) जंगबहादुरगंज से साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। पीछे से आई बाइक ने  नवादा के पास उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार कुतुबापुर निवासी प्रमोद कुमार(45) और प्रेमपाल(42) घायल हो गए । हादसे के बाद अमरानिशा इंटर कॉलेज में कैंप कर रहे पैरामिलिट्री फोर्स के कई जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी पसगवां भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें