फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता देवतुल्य हैं, सत्ता संगठन के प्रयासों से ही मिलती है : पाठक

Thu, 11 Dec 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक है और लोकतंत्र की शुचिता के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची में केवल वैध मतदाता ही शामिल हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृत, डुप्लीकेट और घुसपैठिये मतदाताओं के नाम सूची में नहीं रहने चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, कार्यकर्ता देवतुल्य हैं और सत्ता संगठन के प्रयासों से ही मिलती है।

विशिष्ट अतिथि त्रियंबक त्रिपाठी ने लखीमपुर को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत जिला बताते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने हर कार्यक्रम को मनोयोग से पूरा किया है। क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रवासी मणिंद्र पांडेय ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराया जाएगा। बैठक का संचालन जिला संयोजक एवं महामंत्री ज्योतिर्मय बर्तरिया ने किया।
विज्ञापन



बैठक में मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, गोना के विधायक अमन गिरि, निघासन के विधायक शशांक वर्मा, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, कुलभूषण सिंह, आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, विनोद लोधी, रमेश चंद्र मिश्रा, विजय शुक्ला, रामजी दीक्षित, दीपक पुरी, आलोक मिश्रा, डॉ. इरा श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद मौर्य, नरेंद्र सिंह, पारुल गुप्ता, विनीत मानर तथा सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें