फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भी न टली मौत!: बॉयलर से गैस रिसने पर नीचे कूदा कर्मचारी, सिर में चोट लगने से मौत

Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

चीनी मिल प्रशासन ने उसे प्राथमिक इलाज देकर चरक अस्पताल लखनऊ भेजा, गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मिल प्रशासन ने मृतक की पत्नी आशा के नाम सात लाख रुपये का चेक नया गांव किशोरी के प्रधान को दिया है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में अजबापुर चीनी मिल में बुधवार रात बॉयलर में काम करते समय गैस रिसने से एक कर्मचारी नीचे कूद गया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव किशोरी निवासी अनंत राम बॉयलर पर काम कर रहा था। देर रात बॉयलर से गैस रिसाव हुआ तो वह नीचे कूद पड़ा। उसके सिर में गहरी चोट आई।

विज्ञापन


चीनी मिल प्रशासन ने उसे प्राथमिक इलाज देकर चरक अस्पताल लखनऊ भेजा। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मिल प्रशासन ने मृतक की पत्नी आशा के नाम सात लाख रुपये का चेक नया गांव किशोरी के प्रधान को दिया है। दुर्घटना की सूचना पाकर किसान यूनियन के भी कुछ लोगों ने चीनी मिल पहुंचकर मिल अधिकारियों से वार्ता की। यूनिट हेड पंकज सिंह ने बताया कि बीमा आदि का पैसा भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें