उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियरों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। डिप्लोमा अभियंताओं ने जिलाध्यक्ष जीएस सिंह की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विलोबी मेमोरियल प्रांगण में धरने के दौरान अभियंताओं ने ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर एकजुटता दिखाई। कार्य बहिष्कार करने वालों में लोक निर्माण, सिंचाई विभाग, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, नलकूप, लघु सिंचाई एवं मंडी के डिप्लोमा अभियंताओं ने भाग लिया। इस दौरान अभियंताओं ने ग्रेड पे 4800 करने, सेवा प्राविधानित अवधि 7,14 तथा 20 वर्ष की सेवा पर क्रमश: सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता के पदों पर भौतिक रूप से 100 प्रतिशत पदोन्नतियां प्रदान की जाएं। जब तक पदोन्नत पद के वेतनमान की मांगें नहीं मान ली जातीं तब तक कार्य बहिष्कार/अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी जाएगी। इस दौरान इंजीनियर शशांक यादव, हृदेश कुमार, सुरेश गुप्ता, हबीब अहमद, योगेंद्र कुमार, राम बदल प्रजापति, प्रीतम चंद, एपी शुक्ला, सतीश कुमार सहित तमाम लोग शामिल थे।