फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब महिलाएं चलाएंगी ई-रिक्शा रोजगार की राह होगी आसान

Sat, 21 Nov 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांवों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने व महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। अब ग्रामीण महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर परिवहन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सेफ मोबिलिटी कार्यक्रम के तहत जिले की 50 महिलाओं को ई-रिक्शा देने का लक्ष्य है। इसमें 30 महिलाओं को -रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

सीतापुर से आई प्रशिक्षिका निरमा सिंह ने इंडसेटी भंसड़िया में महिलाओं को यातायात नियमों के साथ ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया। शनिवार को समापन कार्यक्रम पर उपायुक्त एनआरएमएल जितेंद्र कुमार मिश्रा, एलडीएम अशोक गुप्ता, डीडीएम अरुण गुप्ता सहित अन्य ने महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए। उपायुक्त एनआरएलएम ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत इन महिलाओं को बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि यह ई-रिक्शा खरीदकर परिवहन सेवा शुरू कर सकेंगी। इससे महिलाएं खुद रोजगार हासिल करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ाने में भी भागीदारी निभाएंगी। एलडीएम अशोक गुप्ता ने बताया कि इंडसेटी में 16 से 21 नवंबर तक लखीमपुर और कुंभी गोला ब्लाॅक की 30 महिलाएं का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही युवा उद्यमी योजना की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें