ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद महिलाए। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को लखीमपुर और नकहा ब्लॉक की 168 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू किया गया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं गांव में पानी की आपूर्ति, वोल्टेज मीटर व मोटर पंप के रख-रखाव का उचित तरह से संचालन करेगी। तैनाती से पूर्व उनको यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षित के साथ ही उन्हें नि:शुल्क टूल किट दी जाएगी। जलजीवन मिशन ग्रामीण के अधिशासी अभियंता योगेंद्र नीरज ने बताया कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्लम्बर, फिटर और पंप ऑपरेटर का तकनीकी प्रशिक्षण देकर जल जीवन मिशन से जोड़कर रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
प्रथम चरण में 168 महिलाओं का चयन किया गया। प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक ट्रेड में 56-56 समूह की महिलाओं का चयन किया गया। यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा।