फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले में बियर शॉप खुलने से भड़की महिलाएं 

Sat, 01 Apr 2017 11:48 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन 
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला गोटैया बाग की महिलाओं ने आबादी के बीच बियर शॉप खोले जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर बियर की दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने कहा पुरानी जूट मंडी गोला रोड निवासी मुंशीलाल वर्मा ने अपने घर की एक दुकान बियर शॉप के लिए किराए पर दे दी है। यह दुकान मोहल्ले के मुख्य गेट पर स्थित है। मुख्य गेट पर बियर शॉप होने से मोहल्ला वासियों को आपत्ति है। दुकान के पास ब्यूटी पार्लर की दुकान है। बियर शॉप खुलने से यहां शराबियों का जमावड़ा लगेगा। आए दिन झगड़ा होने की आशंका रहेगी। महिलाओं ने बियर शॉप आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में सरिता वर्मा, रानी, अंजू वर्मा, रजनी वर्मा, ऊषा मंजू, सुनीता, रानी वर्मा, सुधा आदि शामिल रहीं। डीएम ने आबकारी अधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें