फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड और आशा में मारपीट  

Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
व्यवस्थाएं नाकाफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने पर लाइन लगवाने के चक्कर में मामला गर्माया
विज्ञापन

नई बिल्डिंग के निर्माण में देरी होने से गड़बड़ा रही है व्यवस्था 
जिला महिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं तार-तार हो गईं हैं। भीड़ बढ़ने पर महिला होमगार्ड के लाइन लगवाने पर ओयल की आशा और होमगार्ड भिड़ र्गइं। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। जानकारी मिलते ही दूसरी होमगार्ड भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आशा वहां से खिसक गई। एक कमरे में तीन डॉक्टर बैैठकर महिला मरीजों को देख रहीं थीं, जिससे एक ही जगह पर मरीजों की भीड़ पहले दिखाने के चक्कर में कई बार बेकाबू हुई। 
महिला अस्पताल में नई बिल्डिंग के निर्माण में देरी होने से मौजूदा व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। फिलहाल मरीजों को भर्ती करने वाले वार्ड में ओपीडी चलाई जा रही है। सोमवार को सुबह से ही महिला मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई आशाएं अपने साथ लाई मरीजों को पहले दिखाने के लिए लाइन से हटकर कमरे में घुसने का प्रयास करने लगी। गेट पर तैैनात होमगार्ड पूनम ने लाइन से हटकर आने वाले मरीजों को रोकना शुुरू कर दिया, जिस पर ओयल की आशा शांति से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसकी जानकारी लगते ही अन्य होमगार्ड मौके पर आ गए और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गए। तो मौका पाकर आशा शांति मौके से खिसक गई। हालांकि होमगार्ड ने मामले की सीएमएस को दी है। सोमवार को करीब 650 नई महिला मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिससे दो महिला होमगार्ड को भीड़ संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निर्माणाधीन बिल्डिंग को 19 मई 2016 तक हैैंडओवर करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 

सोमवार को ज्यादा भीड़ होती है, जिससे आशाएं अपने साथ लाए मरीजों को पहले दिखाने का प्रयास कर रही थीं। इसके चलते होमगार्ड और आशा के बीच नोकझोक हुई थी। नई बिल्डिंग हैंडओवर होने पर व्यवस्थाएं सुचारू हो सकेंगी। 
डॉ मीरा वर्मा, सीएमएस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें