फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी बिजनेस लीडर

Mon, 23 Nov 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में हुए कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत : आयोजक आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए ‘कौन बनेगा बिजनेस लीडर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए व्यवसाय शुरू करने और उद्योग स्थापित करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रेनेइफी और डेवलपमेंट अल्टरनेटिव के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। उन्होंने उत्पादों की जानकारी दी और उन्हें बाजार से जोड़ने के तरीकों पर चर्चा की। कुछ महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां भी साझा कीं।
कार्यक्रम में लक्ष्य फाउंडेशन के निदेशक प्रवीण कुमार दुबे, कुंभी ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष दीक्षित, सर्वेश दीक्षित, उमेश कुमार, योगेंद्र सक्सेना, ममता सक्सेना और शशि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें