फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं और बालिकाएं ‘ब्रेक द बॉयस’ सिंबल दिखाकर फोटो कर रहीं शेयर

विज्ञापन
ब्रेक द बॉयस इवेंट में बड़ी संख्या में जुड़ीं महिलाएं।
विज्ञापन
शनिवार को हुआ ‘ब्रेक द बायस’ इवेंट का शुभारंभ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को ‘ब्रेक द बायस’ सोशल मीडिया इवेंट हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं वर्चुअल जुड़ीं। यह इवेंट रविवार को भी चलेगा। इवेंट में महिलाएं और बालिकाएं ‘ब्रेक द बॉयस’ सिंबल दिखाकर फोटो शेयर कर रही हैं।
शनिवार को अभियान के पहले दिन जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के निर्देश पर महिला शक्ति केंद्र की तरफ से ‘ब्रेक द बायस’ में ऐसी महिलाओं को सम्मलित किया गया, जो दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डीपीओ संजय कुमार निगम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांच मार्च से 11 मार्च के बीच जिला स्तर पर विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को यह दो दिवसीय ‘ब्रेक द बायस’ सोशल मीडिया इवेंट की शुरुआत हुई है। इस अभियान को जिला स्तर पर महिला शक्ति केंद्र की टीम में आर्यमित्रा बिष्ट, निक्की गुप्ता, सरोजिनी देवी को लीड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया 07 मार्च को वूमन ऑफ टुमोरो, 8 मार्च को अनंता, 9 मार्च को गो पर्पल, 10 मार्च को हेल्थ वॉच और 11 मार्च को सुरक्षा वॉरियर्स का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें