फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग गांवों में मारपीट महिलाएं और बच्चे भी घायल

Mon, 27 Apr 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बबुरी निवासी शांति देवी ने बताया कि गांव के ही अंकित और उसकी पत्नी ने उनके दो वर्षीय पुत्र कार्तिक को डंडा मार दिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज कर शांति देवी को पीटा। बचाने आई ननद सुनीता देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
दूसरी घटना में गांव परौरी निवासी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी जगह में शौचालय का गड्ढा खोदा जा रहा था। मना करने पर पैरू, नरेश, बुधराम और मनोहर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई बेटी पंछी देवी को भी पीटा गया, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के नरेश का आरोप है कि इसी विवाद में बलराम, मैकू और कुलदीप ने उसकी पत्नी मंजू, बहन गीता देवी और पिता पैरू को पीटा। इसके अलावा महराजनगर गांव निवासी साबित अली ने बताया कि गांव के अनीस और पप्पू के बीच विवाद चल रहा था।
शनिवार को दोनों पक्षों को सुलह के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान कल्लू सिराज, गुड्डू और वजीर गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा पप्पू, सगीर और समशाद को भी पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। थाना अध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें