फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिलाओं ने लेखपाल और उसके साथियों पर लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिलाओं ने सदर तहसील के लगुचा में तैनात लेखपाल और उसके साथियों पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना खमरिया क्षेत्र के एक गांव में सदर तहसील के लगुचा में तैनाती के बावजूद राजस्व लेखपाल संदीप यादव द्वारा विवादित जमीन पर कब्जा करवाने, तार लगवाने को लेकर थाना ख़मरिया क्षेत्र के एक गांव की करीब आधा दर्जन महिलाओं से वाद विवाद हो गया। लेखपाल व लेखपाल के सहयोगियों द्वारा महिलाओं से न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उनसे अश्लील हरकत भी की गई।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने थाना खमरिया में तहरीर देकर लेखपाल व उसके साथियों पर मारपीट सहित अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें