फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ननिहाल आए किशोर की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। गांव मुरादपुर में ननिहाल आए हैदराबाद के ग्राम नेमपुर निवासी छत्रपाल के 12 वर्षीय बेटे अंशु कुमार की झाबर तालाब के पानी में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नेमपुर निवासी छत्रपाल का बेटा अंशु कुमार अपने माता-पिता के साथ गांव मुरादपुर में ननिहाल आया था। शनिवार की शाम अंशु कुमार गांव के कुछ बच्चों के साथ झाबर तालाब में नहाने गया था। जहां वह गहरे पानी में डूब गया।
बच्चों की सूचना पर परिजन अंशु कुमार को पानी से निकालकर सीएचसी गोला ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें