फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आधार की जगह यूनिक कार्ड से मुफ्त सफर करेंगी 60 पार महिलाएं

Thu, 24 Sep 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए यूनिक कार्ड बनाया जाएगा। इसी कार्ड के आधार पर उन्हें मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा। अभी आधार कार्ड दिखाने पर यह सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

लखीमपुर और गोला डिपो से रोजाना 100 से 120 से अधिक 60 पार महिलाएं मुफ्त सफर कर रही हैं। कई आधार कार्ड में जन्मतिथि दर्ज नहीं है या सिर्फ जन्म का वर्ष दर्ज है। इससे परिचालकों को शून्य टिकट बनाने में दिक्कत आती है। जन्मतिथि का आकलन न होने पर कभी-कभी यात्रियों को टिकट लेना पड़ता है।
आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि 60 साल पार महिलाओं को यूनिक कार्ड देने की तैयारी चल रही है। जल्द सुविधा शुरू होगी। इससे महिलाओं और परिचालकों को राहत मिलेगी। दिव्यांगजनों की तरह महिलाओं के लिए भी यह कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें