फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Tue, 07 Mar 2023 08:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को विवाहिता का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का कहना है, मृतका की बहू और बहू के भाई ने मिलकर मृतक सास को पीटा था। पुलिस का कहना है कि लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा खुर्द निवासी अंकित मिश्रा ने बताया कि उनकी माता मनुदेवी (45) की रविवार को उसकी पत्नी और साले ने पिटाई की थी। इसके बाद पत्नी साले के साथ मायके चली गई थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। कई बार वह अपनी सास को पीट चुकी थी। सोमवार की सुबह वह किसी काम से चला गया। उसके बाद जब आया तो घर में उसकी मां मनुदेवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा था। जानकारी होते ही गांव के लोग भी वहां पहुंच गए और और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतका के घर के सामने कुछ दूरी पर उसकी बहन नीतू का घर है। उसने भी बताया कि कल जब मारपीट हो रही थी तो उसको जानकारी मिली थी और वह मनुदेवी के घर गई और उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग पीटते रहे। बाद में अंकित की पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के पुत्र की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें