फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी के नौ महीने बाद ही उजड़ गया परिवार

Sun, 05 Mar 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक सुनील का फाइल फोटो
विज्ञापन
तिकुनिया। निघासन क्षेत्र के तकियापुरवा स्थित क्रशर में चीनी बरी बोरियां गिरने से भगतन निबौरिया गांव के सुनील की मौत हो गई थी। मृतक सुनील की नौ महीने पहले शादी हुई थी। माता पिता समेत सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे ग्राम तकियापुरवा में लगे गन्ना क्रशर में बोरियों के नीचे दबकर सुनील की मौत हो गई थी। उसका शव रविवार को करीब 3:00 बजे गांव में पहुंचा तो गांव में सन्नाटा छा गया। परिजनों में चीखपुकार मच गई। इस बीच परिजन क्रशर मालिक से दस लाख रुपये का मुआवजा और बीमा की मांग पर अड़ गए। इसके चलते थाना सिंगाही पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने की कोशिश की। फिलहाल परिजनों को 11 लाख रुपये नकद लेने पर राजी कर लिया गया। शाम करीब 5:45 शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पत्नी दुर्गा पिता राधेश्याम माता बड़े भाई अनिल का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें