फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटे में फंसी महिला, सिर के बाल और खाल हुई अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोनियनपुरवा में सरसों की पेराई करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
निघासन। क्षेत्र के गांव लोनियनपुरवा में सरसों की पेराई करते समय एक महिला मशीन के पटे में फंस गई, जिससे उसके सिर के बाल और खाल शरीर से अलग हो गए। परिवार वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोनियनपुरवा निवासी छड़ीराम ने बताया कि वह किसी काम में व्यस्त थे। उनकी पत्नी जानकी (37) बुधवार रात गांव के एक व्यक्ति की सरसों की पेराई कर रही थी। अचानक इंजन से पटा उतर गया और इंजन तेज चलने लगा। वह दौड़कर गईं और मशीन में झुककर पट्टा चढ़ाने लगीं। इसी बीच उसके बाल खुला होने के कारण मशीन के शाफ्ट में फंस गए। बाल फंस जाने के कारण बाल और खाल एक साथ ही खोपड़ी से अलग हो गए। आनन फानन में एंबुलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर रोड पर बाइक पलटने से युवक घायल
पलियाकलां। भीरा रोड पर कचनारा गांव से मझौरा गांव के बीच जर्जर रोड के गड्ढों में बाइक फिसलकर पलट जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मटैहिया गांव निवासी श्रीपाल का 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु पलिया से वापस अपने घर मटैहिया आ रहा था। इस बीच भीरा रोड पर कचनारा व मझौरा गांव के बीच सड़क काफी क्षतिग्रस्त होकर गड्ढा युक्त हो गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें