फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बुखार पीड़ित महिला की मौत

विज्ञापन
फाइल  फोटो मृतक मंजू देवी
विज्ञापन
पसगवांं। तेज बुखार में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से एक महिला की मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम छपौरा निवासी जसकरन पुत्र परागू ने बताया कि उसके छोटे भाई सर्वेश कुमार की पत्नी 38 वर्षीय मंजू को तेज बुखार आ रहा था। 28 अगस्त को गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया तो उसने एक इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

देर शाम वह उसे लेकर जंगबहादुरगंज के निकट ग्राम नेवादा स्थित एमपी सिंह अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जसकरन ने पुलिस को सूचना देकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें