फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ननद-भाभी का अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद पुलिस ने अपहरण के मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ननद और भाभी को बरामद कर लिया है। आरोपी सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हैदराबाद के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री और बहू के अपहरण का केस दर्ज कराया था। बताया कि सीतापुर के रामकोट थाने के राधिकापुरी निवासी छोटे सोनी, उनकी पत्नी सीमा, चांदनी, छिदौना निवासी कल्लूू सोनी व एक अज्ञात आरोपी उनकी बेटी व बहू का अपहरण कर ले गए हैं। अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को भीखमपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवती और उसकी भाभी को बरामद कर परिजनों के सिपुर्द कर दिया। अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह शाही ने बताया कि आरोपी छोटे सोनी भूतनाथ मेले में नुमाइश लगाए हुए था। वहीं से ननद-भाभी अचानक लापता हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें