गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। एक युवक ने युवती की होने वाली ससुराल में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो क्लिप बनाकर भेज दी, जिससे उसकी शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। परेशान युवती ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अलीगंज क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी शादी नानकमता (उत्तराखंड) निवासी एक युवक के साथ तय हुई। रोक और मंगनी भी हो चुकी है। भीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाला नवजोत सिंह उससे जबरन शादी करना चाहता है। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज नवजोत सिंह ने होने वाले पति के मोबाइल पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो क्लिप भेज दी। साथ ही विवाह करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे ससुराल के लोग भयभीत हैं और शादी को लेकर अनिश्चय की स्थिति में हैं, युवती का कहना है कि रोक और मंगनी पर अब तक डेढ़ लाख से अधिक खर्च हो चुका है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नवजोत सिंह, पिता सुखविंदर सिंह और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।