फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला महिला का शव, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Sep 2015 07:14 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू का विवाह कस्बा धौरहरा  निवासी संतोष की पुत्री 20 वर्षीय प्रीति के साथ छह माह पहले हुआ था। सोमवार की सुबह करीब छह बजे सभी लोग घरेलू काम में व्यस्त थे। प्रीति अपने  कमरे में थी। जब काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकली, तो उसकी सास मीरा कमरे  में गई। वहां पर उसका शव छत के कुंडे में रस्सी से लटकता मिला। शव फांसी पर लटकता हुआ देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के पिता संतोष का आरोप है कि शादी में बाइक की मांग की जा रही थी। बाइक न मिलने पर पति सोनू और सास मीरा आए दिन प्रीति को परेशान किया करते थे।  आरोप है कि कई बार उन लोगों ने प्रीति को घर से भगा दिया था। इस मामले  में कई बार पंचायत भी कराई गई। एसओ डीके यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर  पर पुलिस ने पति सोनू और मीरा के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़कर जेल भेजा  जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें