फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निकाह न होने से काफी समय से तनाव में रह रही एक 30 वर्षीय युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर शहर के मोहल्ला प्यारेपुर निवासी इरफान ने बताया कि बहन नसरीन (30) के निकाह के लिए मां व परिवार के अन्य लोगों ने काफी कोशिशें कीं, लेकिन उसका निकाह तय नहीं हो सका। इसी बीच करीब दो साल पहले पिता का भी इंतकाल हो गया, जिससे बहन काफी तनाव में रहती थी।
बुधवार की शाम को बहन ने मौका पाकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। बहन के चीखने-चिल्लाने पर इस अनहोनी की जानकारी हुई। इससे परिवार में चीखपुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग भी मौके पर आ गए। किसी तरह से आग बुझाकर बहन को बचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने नसरीन को आनन-फानन में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां रात करीब 12 बजे नसरीन ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें