घायलों को एंबुलेंस में लादती पुलिस और ग्रामीण
ममरी। सोमवार दोपहर ममरी-रोशननगर रोड पर दो बाइकों की हुई भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे ममरी रोशननगर रोड पर स्थित छोटी नहर की पुलिया पर यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब रोशननगर की तरफ से गोला और नहर रोड से तेज गति में संसारपुर की ओर जा रही दोनों बाइकें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक के बीच से टूटकर दो टुकड़े हो गए। बाइक पर सवार 70 वर्षीय महिला लज्जावती पत्नी भगवती प्रसाद निवासी गेहुंआ थाना खुटार की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी बाइक पर सवार सुनील पुत्र दाताराम, सुशील पुत्र शरणाम निवासी गोला और दूसरी बाइक पर सवार सद्दाम और तौफीक निवासी अमीरनगर थाना मोहम्मदी गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला भेजकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है।