फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंदिरा मनोरंजन वन खुलते ही दूसरे दिन उमड़ी भीड़, की मौज मस्ती

विज्ञापन
इंंदिरा मनोेरजन में झूले का आनंद लेते बच्चे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई साल से जीर्णोंद्धार की राह देख रहे इंदिरा मनोरंजन वन का सौन्दर्यीकरण होने और लोकार्पण होने के बाद पार्क लोगों के लिए खोल दिया गया है। उद्धाटन के दूसरे दिन रविवार होने के चलते पार्क में काफी भीड़भाड़ रही। सुबह पार्क खुलते ही शहर और आसपास के युवक-युवतियां और बच्चे मौज मस्ती के लिए पार्क पहुंचे। जहां दिनभर बच्चों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित इंदिरा मनाेरंजन वन एक बार फिर गुलजार हो गया है। पार्क में बच्चों के खेलने से लेकर तमाम तरह के झूले आदि की व्यवस्था की गई है, वहीं पार्क में लगे हरे पेड़ दुधवा की याद दिलाते हैं। पार्क में बह रही नदी की कल-कल करने की आवाज लोगों को अपनी ओर लुभाती है।
बता दें कि पार्क के जीर्णोंद्धार के लिए करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आया है। उद्घाटन के दूसरे दिन पार्क पहुंचे लोगों ने मोटर बोट, झूले का जमकर आनन्द उठाया। वहीं बुजुर्गों ने संग्रहालय और चेतना केंद्र में समय बिताया। पार्क की अनदेखी के चलते जीव-जंतु गायब हो गए थे वहीं दुर्दशा को देखते हुए लोग यहां आना तक पसंद नहीं करते थे। फिलहाल एक बार फिर इंदिरा मनोरंजन वन में रौनक बढ़ गई है। शहर के लोग इंदिरा पार्क में पिकनिक का लुत्फ उठा रहे हैं। संवाद

इंंदिरा मनोेरजन में झूले का आनंद लेते बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें