फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू का Video: शारदा बैराज में कूदी महिला, बहकर किनारे पहुंची तो पकड़ लिया एंगल; मसीहा बनकर पहुंचे मछुआरे

Tue, 09 Sep 2025 09:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौरहरा।

सार

लखनऊ जनपद के गांव सरकपुर सरैया थाना पैरपुर निवासी कुंती (30) पुत्री भगवानदीन सोमवार दोपहर बस से शारदा बैराज पर उतरकर टहलने लगी। कुछ देर बाद वह बैराज से नदी में कूद गई। 
विज्ञापन
शारदा बैराज में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखीमपुर खीरी में सोमवार दोपहर एक महिला ने शारदा बैराज से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही वहां मौजूद पुलिस और मछुआरों की मदद से महिला की जान बच गई।

विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ जनपद के गांव सरकपुर सरैया थाना पैरपुर निवासी कुंती (30) पुत्री भगवानदीन सोमवार दोपहर बस से शारदा बैराज पर उतरकर टहलने लगी। कुछ देर बाद वह बैराज से नदी में कूद गई। इसी दौरान वह बैराज के गेट से बह कर टकराई तो उसने इंगल पकड़ लिया। यह देख मौके पर मौजूद शारदा बैराज पुलिस ने मछुआरों को बुलाकर उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट की जद्दोजहद के बाद आखिर महिला को बचा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर मनोज कुमार सिंह ने बताया महिला की बहन जो कफारा थाना धौरहरा में ब्याही है, वह उसे लेकर चली गई थी। महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें