मैलानी। मोहल्ला रामलीला निवासी शरीफ अहमद की पत्नी कहकशां बानो रविवार की सुबह अपनी छत पर गई थी।
इस दौरान बंदरों ने उसे दौड़ा लिया। जीने पर पैर फिसलने से वह फिसल कर नीचे गिर गई, इससे उसे गंभीर चोट आई है। परिजन ने निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। इससे पहले मई में गौतम नगर निवासी अनंतराम की पत्नी सरोजनी भी बंदरों के डर से छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई थी। संवाद