फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर-घर हुआ गायत्री यज्ञ, प्रसाद में बांटे गए पौधे

विज्ञापन
गाायत्री यज्ञ प्रशाद में बांंठे गए पौधे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार की ओर से जिले में हर सप्ताह गांव-गांव घर-घर गायत्री यज्ञ का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को ईसानगर ब्लॉक के सिद्धनपुरवा गांव में 35 पुरोहितों ने 45 घरों में गायत्री यज्ञ कराया और वृक्षगंगा अभियान के तहत तरु प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

जिला सह समन्वयक मुरलीधर वर्मा ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्वलित अखंड ज्योति एवं माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक भारतीय संस्कृति को गायत्री यज्ञ के माध्यम से घर घर पहुंचाना है। इसी के तहत पुरोहितों ने घर-घर यज्ञ कराकर प्रसाद के रूप में पौधे वितरित किए। इस मौके पर मुरलीधर वर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, राकेश यादव, राज किशोर वर्मा, विनय कुमार वर्मा, राजेश यादव महिला मंडल की सावित्री वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें