बिजुआ। क्षेत्रीय महिला किसान को एक बार फिर बड़े फलक पर पहचान मिली है। बिजुआ ब्लॉक की महिला किसान राजेद्री देवी को गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में प्रगतिशील कृषक सम्मान मिला।
प्रदेश की गन्ना एवं चीनी उद्योग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने सम्मानित किया। राजेंद्री देवी के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र व पेशे से शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला ने अपनी मां का सम्मान ग्रहण किया। राजेंद्री देवी को 2018 में गन्ना पेड़ी प्रबंधन के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम पुरस्कार, 2020 में राज्य में सर्वश्रेष्ठ गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार, जबकि 2021 में राज्य स्तरीय गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है। इसी महीने की 11 अक्तूबर को बलरामपुर चीनी मिल समूह की चेयरपर्सन अवंतिका सरावगी भी राजेंद्री देवी को सम्मानित कर चुकी हैं। संवाद