फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप

Wed, 06 May 2026 05:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
रिंकी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा गांव निवासी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर साजिशन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अकठी गांव निवासी राधाकिशुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी की शादी 30 अप्रैल 2025 को तुलसीराम पुरवा निवासी जयंत यादव के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति मजदूरी के लिए बाहर चला गया। आरोप है कि इसके बाद घर में मौजूद सास, ननद जेठ और देवर रिंकी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे।

बीते 13 अप्रैल को बिगड़ी थी तबीयत 
परिजनों के मुताबिक 13 अप्रैल 2026 को दिन में करीब 12 बजे रिंकी की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष ने मायके वालों को कोई सूचना नहीं दी। मामला तब सामने आया जब पांच मई को इलाज के दौरान रिंकी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने रिंकी के पति जयंत यादव समेत सास, ननद, जेठ और देवर पर साजिश कर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। राधाकिशुन ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें