फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, गलत ढंग से कॉपर-टी लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। सीएचसी में छह साल पहले बच्चे के जन्म के बाद बिना अनुमति के गलत ढंग से कॉपर-टी लगाने से महिला की मौत होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि संक्रमण से स्थिति कैंसर जैसी हो गई थी। मामले में अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन




फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव अंजनापुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि पत्नी मीरा देवी ने पांच सितंबर 2019 को सीएचसी फूलबेहड़ में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मीरा देवी और परिजनों को बताए बिना स्टाफ ने कॉपर-टी लगा दी। घर जाने के बाद से ही दर्द शुरू होना शुरू हो गया। लंबे समय तक सामान्य दर्द की बात समझकर वह दवा खाती रहीं। आराम न मिलने पर संबंधित आशा को बताया। दिन बीतने के साथ ही महिला की हालत बिगड़ती गई। लखीमपुर, सीतापुर और लखनऊ में निजी अस्पताल में जांच और इलाज कराया।







कई महीने इलाज चलने के बावजूद आराम नहीं मिला। परिजन सीएचसी पहुंचे और लापरवाही की बात कहकर नाराजगी जताई। शिकायत करने पर परिजन ने स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप लगाया। बीमार महिला की शनिवार रात घर पर मौत हो गई।
विज्ञापन












कॉपर-टी से किसी से कैंसर नहीं हो सकता। आज तक ऐसा सुनने में भी नहीं आया है। शिकायत पत्र मिलने के बाद जांच की जाएगी। - कमलेश नारायण, अधीक्षक, फूलबेहड़ सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें