फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी मार्ग के समीप करीब पांच मीटर दूर स्थित ग्राम छाउछ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतका सुधा (30) के छोटे भाई रोहित ने बताया कि वह थाना खीरी क्षेत्र के गांव बिल्हरिया में रहते हैं। उन्होंने बहन की शादी करीब नौ साल पहले ग्राम छाउछ निवासी बाल गोविंद से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बाल गोविंद पत्नी सुधा पर शक करता था।
कई बार बाल गोविंद ने सुधा के साथ मारपीट करते हुए उसे मायके जाने पर मजबूर कर दिया। रोहित का कहना था कि रविवार की देर शाम उसके मौसी के लड़के ने फोन पर बताया कि बहन सुधा को जिला अस्पताल ले गए हैं। आरोप है कि ससुरालियों ने सुधा को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें