फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप

Thu, 29 Jun 2023 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

विवाहिता शिक्षिका था। फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मायका पक्ष के लोग, मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहल्ला गणेशनगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामले में मायके पक्ष ने मृतका के पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाहिता के ससुरालीजन 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


फरधान थाने के मऊपुरवा निवासी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रूबी की शादी फरवरी 2022 में सदर कोतवाली के मोहल्ला गणेशनगर निवासी अभिनव कुमार वर्मा से की थी। वह शिक्षिका थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार करीब 20 लाख रुपये दहेज दिया था। 

मंगलवार रात हुई थी मौत 

शादी के कुछ समय बाद ही पति समेत ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। बताया कि ससुरालीजन रूबी से 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मंगलवार की रात बेटी रूबी की मौत का पता चला।

ससुराल पहुंचकर देखा तो बेटी रूबी मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई सुनीत कुमार ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें