फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम ओझापुरवा निवासी रामगोपाल की पत्नी सुंदरी (35) करीब तीन महीने से बीमार थी। परिजन इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ईसानगर के ग्राम ओझापुरवा निवासी सुंदरी रामगोपाल काफी दिन से बीमार थी। पति, परिवार के भरण पोषण के लिए गुजरात में मजदूरी करता था। घर के अन्य सदस्य सुंदरी का इलाज करा रहे थे कि शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी। उसके दो बड़े बेटे भी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें