फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन भी घर नहीं लौटा ऐटा गांव से पलायित परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। ऐटा गांव से पलायन करने वाली मां-बेटी की समस्या का समाधान करने की बात कहकर पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन दूसरे दिन भी पलायन करने वाले घर नहीं लौटे। सुमन ने चार जुलाई को उनके साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील सदर के गांव ऐटा निवासी सुमन देवी ने पांच जुलाई को मकान के बाहर पलायन करने का पोस्टर लगाकर गैर समुदाय के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हरकत में आई फरधान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कार्यवाहक एसओ प्रवीण यादव ने आसपास लोगों से पूछताछ की थी। पता चला महिला को कोई भी परेशान नहीं कर रहा है। उसके मकान के पीछे गांव के हबीब अंसारी ने आटा चक्की लगा रखी है। इंजन की धमक से मकान क्षतिग्रस्त होने का आरोप है। पुलिस ने बताया इसका निराकरण हो गया है। हबीब आटा चक्की हटा लेने को राजी हो गया है। इस बात से महिला संतुष्ट हो गई है।
पुलिस ने सुमन देवी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए जानकारी दी, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से महिला संतुष्ट नहीं है। महिला ने घर आने में आरोपियों से खतरे की आशंका जताई है। सुमन देवी ने फोन पर बताया कि पुलिस उसे गांव बुला रही थी। जब वह नहीं गई तो उसे गोला के एक पेट्रोल पंप पर बुलाया। डरा-धमकाकर केवल आटा चक्की से दिक्कत कहते हुए उसका वीडियो बनाया। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ चार जुलाई को लखीमपुर से पेशी कर वापस आते समय गांव के बाहर विपक्षियों ने बदसलूकी की थी। पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी उसे कुछ भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बात का डर है। इसलिए वह अभी घर नहीं आयी है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आधा अधूरा वीडियो वायरल किया है। कार्यवाहक एसओ प्रवीण यादव ने बताया ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि महिला के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सुमन अपनी मां के साथ गोला में रिश्तेदारी में रुकी है। गांव की स्थिति सामान्य है वह जब चाहे गांव में आकर अपने मकान में रुक सकती है।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आधा अधूरा वीडियो वायरल किया है। कार्यवाहक एसओ प्रवीण यादव ने बताया ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि महिला के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सुमन अपनी मां के साथ गोला में रिश्तेदारी में रुकी है। गांव की स्थिति सामान्य है वह जब चाहे गांव में आकर अपने मकान में रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें