फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के बरौला गांव में घरेलू कलह के चलते 28 वर्षीय महिला ने छप्पर की बडेर में रस्सी से फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। बरौला गांव निवासी सतीश और पत्नी आरती के बीच कई दिन पहले किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद से आरती काफी तनाव में रहती थी। सुबह घर के सभी सदस्य खेतों में चले गए। घर में केवल आरती और उसके दो बच्चे थे। बच्चे घर के बाहर खेलने चले गए। इतने में मौका पाकर आरती ने छप्पर की बडेर में फंदा डालकर फांसी लगा ली। बच्चे जब घर पहुंचे तो मां छप्पर में लटक रही थी। इतने में पास पड़ोस के लोग ने भी घर पहुंच गए। सूचना पर परिजन भी घर पहुंच गए। पति की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें