फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर पलटी गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल मुन्नी देवी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोविंद शुगर मिल ऐरा गन्ना लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे रह रहे कटान पीड़ित के घर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घर में सो रहे युवक की दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव गौरगुनिया निवासी कटान पीड़ित मुन्नू अली (४०) थाना ईसानगर क्षेत्र में मोहम्मदापुर-खमरिया मार्ग पर झोपड़ी डालकर रह रहा था। मार्ग पर काफी जीर्णशीर्ण हालत है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। गुरुवार की तड़के तीन बजे एक गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गोविंद शुगर मिल ऐरा जा रही थी। गड्ढों के कारण वह मोहम्मदापुर स्थित मोड़ के पास मुन्नू अली के घर पर पलट गई, जिससे घर के अंदर सो रहे मुन्नूलाल की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मुन्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ना आदि हटाकर घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें