फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया सितम, विवाहिता ने दी जान; डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 10 Jun 2026 12:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह दो दिन पहले ही अपने मायके आई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
राजकुमारी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव दक्षिण सहिंजना में दहेज उत्पीड़न के चलते एक विवाहिता ने जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव मायके में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी राजकुमारी (22) पुत्री मनीराम का विवाह 27 अप्रैल 2026 को पलिया कोतवाली क्षेत्र के अतरिया गांव निवासी नीरज कनौजिया के साथ हुआ था। मृतका की मां और बहन का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर समेत अन्य परिजन बाइक, वाशिंग मशीन और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले राजकुमारी ने ससुराल में भी फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसकी जान बचा ली गई थी। इसके बाद उसने पिता को फोन कर मायके ले जाने की गुहार लगाई थी। सोमवार को पिता उसे अपने साथ घर ले आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पीड़न से परेशान होकर उठाया कदम 
आरोप है कि मायके आने के बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से फोन पर दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया गया। इससे परेशान होकर बुधवार सुबह करीब छह बजे राजकुमारी ने घर के कमरे में लगे कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची सिंगाही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें