ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर जादूगर ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
सांस्कृतिक मंच पर राजेंद्र्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, विशिष्ट अतिथि अरविंद मिश्र, ठाकुर प्रसाद गंगवार, शत्रोहन मिश्र, मुन्नालाल अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए।
जादूगर हरिशंकर राठौर ने कार्यक्रम की शुरुआत में हवा में फूलों की माला तैयार कर पालिकाध्यक्ष को भेंट की। जादूगर ने लंबी छुरी मुंह के अंदर डाली, वाटर आफ इंडिया, हवा में गेंदों को गायब करना और हवा में छड़ी का डांस दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
जादू के बाद फे स्टिवल लखनऊ के तत्वावधान में राज अभिनय क्लब के कलाकारों ने कॉमेडी नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ प्रस्तुत कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
नाटक में मोहित राज ने गोवर्धनदास, अनूप गौतम ने चौपट राजा, रूपलाल ने मंत्री, अजय राज, मुकेश ने सिपाही, सचिन पटेल ने महंत, विकास राठौर ने चूने वाला, अनुज वर्मा ने चाट वाला, आशीष वर्मा ने कोतवाल, शानू कसाई, हर्षिका ने नारंगी वाली, रुचि ने चूड़ी वाली, पूजा और मांसी ने नर्तकी की भूमिका निभाई। मेकअप अखिलेश वाजपेयी बाबा, धर्मचंद और सोनू उर्फ पागल ने किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, इमरान मलिक, रफी अहमद, शहाना राईन, आशा देवी, रीता त्रिवेदी, रामजी रस्तोगी, कफील, पंकज गुप्ता, काशी विश्वनाथ तिवारी, राजेश वर्मा, सुरेश जायसवाल, भोली गिरि, नसीम, इशहाक अली, जमाल अहमद राईन, आलोक बाल्मीकि, अरुण अवस्थी, दुर्गेश सोनी, राजेश गिरि, अमित त्रिपाठी, रामकुमार गौतम, आनंद प्रकाश शुक्ला, रवि शंकर शर्मा, नरेंद्र शुक्ला, मुनेंद्र शुक्ल, महेंद्र शुक्ल सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
चैती मेले का समापन आज
गोला गोकर्णनाथ। नगर में हो रहे चैती मेले का समापन नीलकंठ मैदान पर 11 अप्रैल की रात आठ बजे भव्य समारोह के साथ होगा।
पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जन्तु उद्यान उप्र सरकार डॉ शिव प्रताप यादव होंगे। इस मौके पर भजन संध्या होगी, जिसमें भजन गायक सत्यनारायन मौर्य भाग लेंगे।