फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड के गवाह ने सुरक्षाकर्मी पर गाली-गलौज और धमकी देने का लगाया आरोप

Sat, 07 Nov 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक रमन कश्यप के भाई और तिकुनिया हिंसा के गवाह पवन कश्यप
विज्ञापन
निघासन (खीरी)। तिकुनिया हिंसा कांड के गवाह और मृतक पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन कश्यप ने अपने साथ तैनात सुरक्षाकर्मी रवि कुमार पर शराब के नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने दो महीने में छह सुरक्षाकर्मी बदले जाने पर सुरक्षा व्यवस्था से असंतोष जताते हुए अपनी और परिवार की सुरक्षा लौटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के नाम शिकायती पत्र निघासन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण को सौंपा है।
विज्ञापन

पवन के मुताबिक, शुक्रवार को वह परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। रास्ते में सुरक्षाकर्मी रवि कुमार ने घर जाने की बात कही। पवन ने उसे विभागीय प्रक्रिया के तहत छुट्टी लेकर जाने की सलाह दी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
पवन का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद वह खेत के काम से चले गए। लौटने पर पता चला कि रवि कुमार शाम करीब पांच बजे शराब पीने गया था। कुछ देर बाद वह नशे की हालत में लौटा और घर के गेट पर पेशाब करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उस समय दूसरा सुरक्षाकर्मी आदित्य कुमार निघासन कोतवाली की मेस में खाना खाने गया था। उसके लौटने के बाद भी रवि का व्यवहार नहीं बदला। पवन ने अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाली प्रभारी को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा आदित्य यादव को मौके पर भेजा। पुलिस ने स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। मामला बढ़ने पर सुरक्षाकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराने की बात हुई, लेकिन देर रात होने के कारण परीक्षण नहीं हो सका।

दो माह में छह बार बदले गए सुरक्षाकर्मी
पवन ने शिकायती पत्र में बताया कि दो महीने में छह सुरक्षाकर्मी बदले जा चुके हैं। इनमें सतीश कुमार को लोकेशन साझा नहीं करने के आरोप में निलंबित किया गया था। पवन ने उस समय भी सतीश का समर्थन करते हुए कार्रवाई को गलत बताया था। उनका आरोप है कि रवि कुमार आए दिन शराब पीता था और विरोध करने पर माफी मांग लेता था, लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार कर दीं। पवन ने शिकायत में कहा है कि भविष्य में उनके या परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी एसपी की होगी।
-
एसपी ने आरोपों को बताया भ्रामक
उधर, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने प्रेस नोट जारी कर पवन कश्यप के आरोपों को तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि पवन को 26 मार्च 2023 से लगातार पूर्णकालिक सशस्त्र सुरक्षा गनर उपलब्ध कराया गया है। आरक्षी सशस्त्र पुलिस सतीश कुमार ने 26 मार्च 2023 से 21 अगस्त 2026 तक करीब साढ़े तीन साल बिना अवकाश के सुरक्षा ड्यूटी की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों की शारीरिक और मानसिक सजगता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत रोस्टर के अनुसार बदलाव किए गए। सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई या बाधा नहीं हुई है।
एसपी के अनुसार, मामले की जांच एएसपी पश्चिमी अमित राय कर रहे हैं। गवाह की ओर से सुरक्षाकर्मियों के ठीक न होने की शिकायतें विभागीय अभिलेखों के विपरीत और निराधार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गवाह सुरक्षाकर्मी पर निजी घरेलू कार्यों के लिए दबाव बनाता है और सुरक्षाकर्मी के आपत्ति जताने पर लगातार शिकायतें करता है। फिलहाल सुरक्षा में तैनात आरक्षी रवि कुमार को शनिवार को हटाकर हेमेंद्र सिंह को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें