मतदाताओं को आने वाली दिक्कतों का समाधान करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ की डय़ूटी लगाई गई, लेकिन कई बूथों पर बीएलओ अपनी जिम्मेदारियों से भागते नजर आए। रामापुर स्थित एक मतदान केंद्र की बीएलओ आराम फरमाती नजर आईं, क्योंकि यह बगैर सूची के ही पोलिंग बूथ पहुंची। लिहाजा वोटरों को आनेवाली दिक्कतों का समाधान बूथ पर ही करने के प्रयास हवा-हवाई साबित हुए। इससे कई वोटर मतदान करने से वंचित रह गए।