फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंवई सियासत मजबूत करने को बेधड़क डाले वोट

Sat, 17 Oct 2015 11:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में चार ब्लाकों लखीमपुर, नकहा, ईसानगर और धौैरहरा में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। सुबह से ही बूथों पर लंबी-लंबी कतार लग गईं, जिसके बाद दोपहर को करीब दो घंटे के लिए कई बूथों पर सन्नाटा पसर गया। दिन में दो बजे से एक बार फिर बूथों पर लंबी कतार लग गईं और यह सिलसिला मतदान की समाप्ति तक चलता रहा। विकलांग, वृद्ध और युवकों में भी मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जो बाधाओं को दरकिनार कर बूथ तक पहुंचे।
विज्ञापन

नकहा के प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रहीं, यहां लोगों ने अपनी बारी का इत्मीनान से इंतजार किया। यहीं के दूसरे मतदान केंद्र पर कतार में खड़े-खड़े जब महिलाएं थक गईं तो वह जमीन पर बैठ गईं। लखीमपुर ब्लाक के मीरपुर स्थित मतदान केंद्र पर विकलांग अमरती लाल अपना वोट डालने पहुंचे तो 80 वर्षीय वृद्ध बसंती लाल भी गांव की सियासत में अपना अहम योगदान देने के लिए मतदान करने पहुंचे। महिलाएं भी मतदान में पीछे नहीं रहीं, भले ही उन्होंने घूंघट की ओट में रहकर अपने मत का प्रयोग किया। भंसड़िया के मतदान केंद्र पर एक महिला अपनी दो बहुओं को वोट डलवाने के लिए मतदान केंद्र पहुंची। शहर में रहकर पढ़ाई करने वाली लड़कियों ने भी गांव पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।
पसियापुरवा में पुनर्मतदान में पड़े 60 फीसदी वोट
तीसरे चरण के मतदान के साथ ही ब्लाक बांकेगंज के पसियापुरवा में पुनर्मतदान भी हुआ। पुनर्मतदान में मतदान समाप्ति तक 60.21 फीसदी मतदान हुआ है। यहां दिन में 11 बजे तक 34 फीसदी, एक बजे तक 47.35 फीसदी, तीन बजे तक 56.55 फीसदी और मतदान समाप्ति तक कुल 60.21 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय बढ़ने के साथ बदलती रही मतदान की रफ्तार (मतदान प्रतिशत)
ब्लाक..............सुबह नौ बजे.......11 बजे.........01 बजे..........03 बजे.......समाप्ति तक
धौरहरा..............12.5 ..............  26.75 .........44.50 ...........56.50...........71.00
लखीमपुर......... 13.0.................26.50..........48.50............61.00...........71.00
नकहा...............11.5..................27.50..........45.00............62.50...........73.00
ईसानगर...........12.0.................27.00..........42.50............60.50...........66.00
औसत..............12.00................27.00..........45.00............60.00..........70.00

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें