फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अदलाबाद-टहारा मार्ग बनने से 15 किमी पास हो जाएगा लखीमपुर

विज्ञापन
अदलाबाद बंधा मार्ग।संवाद
विज्ञापन
निघासन। अदलाबाद से टहारा जाने वाले मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। 30 करोड़ की लागत से यह मार्ग बनाया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर पांच मीटर की जाएगी। इस मार्ग के बन जाने से निघासन से लखीमपुर जिला मुख्यालय की दूरी 15 किमी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

निघासन कस्बे से लखीमपुर जाने के लिए तीन रास्ते हैं। निघासन से ढखेरवा होते हुए लखीमपुर जाने के लिए 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। दूसरा रास्ता अदलाबाद से टहारा होते हुए है। इस मार्ग से जिला मुख्यालय की दूरी 45 किलोमीटर है। तीसरा रास्ता पचपेड़ी घाट होकर है। इससे जिला मुख्यालय की दूरी 36 किलोमीटर है। पचपेड़ी घाट वाला मार्ग पुलिया न बन पाने से लोगों के काम नहीं आता, पर अदलाबाद से टहारा मार्ग बन जाने से काफी सहूलियतें होंगी।
अदलाबाद से टहारा जाने वाले मार्ग के बनने से बिनौरा, अदलाबाद, शंकरी गौढ़ी, प्रतापगढ़, बबुरी, सरपतहा, मूड़ा समेत 40 गांवों के 30 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। इसके बनने से पलिया और निघासन तहसील के लोगों को भी जिला मुख्यालय जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

1994 में हुआ था सड़क का निर्माण
बाढ़ रोकने के लिए 1994 में अदलाबाद में बंधे का निर्माण हुआ था। इसके बाद तत्कालीन सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा ने इस मार्ग का निर्माण कराया था। यह सड़क कम चौड़ी है, जो अब काफी जर्जर हो चुकी है। इस कारण इस पर आवागमन में मुश्किलें होती हैं। इसके चलते जिला मुख्यालय जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग कम होता है। अब चौड़ी सड़क बन जाने से लोगों की सफर की मुश्किलें दूर हो जाएंगी।


अदलाबाद बंधा मार्ग दो डिवीजन सीडी एक और सीडी तीन में पड़ता है। इसकी दूरी 15 किलोमीटर है। सड़क का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही पैसा आने पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अनिल यादव, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सीडी तीन

अदलाबाद बंधा मार्ग।संवाद

अदलाबाद बंधा मार्ग।संवाद

अदलाबाद बंधा मार्ग।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें